लिखमाराम शिक्षण संस्थान एवं माली समाज विकास समिति - बालोतरा समाज को समर्पित संगठन हैं, जिसका शिक्षा और समग्र विकास के माध्यम से समुदाय को सशक्त बनाना इसका मुख्य उद्देश्य है । ये बहुउद्देशीय शैक्षिक कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को सीखने और अनुसंधान के लिए एक उन्नत पुस्तकालय, शांत एवं मोहक वातावरण युक्त छात्रावास सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है |
छात्रों के लिए और योग , शारीरिक शिक्षा और आध्यात्मिक गतिविधियों से समाज के समग्र विकास में योगदान करते हुए बौद्धिक, शारीरिक और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देकर समाज को सशक्त एवं सुदृढ़ बनाना है |
समग्र शिक्षा, बौद्धिक विकास, व्यक्तित्व निर्माण कर सर्वजन हिताय और सामुदायिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता को बढ़ावा देकर व्यक्तियों को सशक्त बनाना। हमारा लक्ष्य ज्ञान, सांस्कृतिक संवर्धन और आध्यात्मिक सद्भाव का एक प्रतीक बनना है, जो आजीवन सीखने और सामाजिक प्रगति को प्रेरित करता है।